बरेली, जुलाई 31 -- आसमान में तेज धमाकों की आवाज से गुरुवार सुबह पूरे जिले में लोगों का ध्यान आकर्षित किया। धमाके इतने तेज थे कि लोगों के घरों के दरवाजे और खिड़कियां तक हिल गए। चर्चा है कि यह एयरफोर्स के सुपरसोनिक विमान के सोनिक बूम की आवाज थी। लोगों के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे और फिर लगभग 10 बजे आसमान में तेज धमाके जैसी की आवाज हुई, जिसकी गूंज शहर से देहात तक सुनाई दी। यह आवाज इतनी तेज थी कि लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों का कहना है कि धमाके से उनके घरों के दरवाजे और खिड़कियां तक हिल गईं। यह भी पढ़ें- Bareily News: तेज धमाके की आवाज से लोगों में दहशत, कारण स्पष्ट नहीं हालांकि किसी तरह के नुकसान या हादसे की सूचना नहीं मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...