फतेहपुर, जनवरी 4 -- फतेहपुर। नए साल के पहले दिन धूप निकलने के बाद मौसम ने फिर पलटी मार दी। शुक्रवार से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया तो रविवार को भी बादलों का डेरा रहा। दोपहर दो बजे के आसपास हल्की धूप निकली तो गलन और बढ़ गई। सर्द हवाएं चलने से लोग दिनभर सर्दी से ठिठुरते रहे। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। सर्दी बढ़ने से अमजन के साथ साथ पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सीयस रिकार्ड किया गया। नए साल के पहले दिन जिले में खिलकर धूप निकली थी। जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली थी। उसके बाद से बादलों ने आसमान को पूरी तरह से ढक लिया। जिससे दो दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। रविवार को सुबह से ही लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। गर्म कपड़े और स्वेटर भी सर्दी से राहत नहीं ...