अमरोहा, जनवरी 9 -- गजरौला। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाने से दृश्यता शून्य हो गई। सड़क और रेल यातायात पर खासा असर पड़ा। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। चालकों को हेडलाइट जलाकर आगे बढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। घने कोहरे के चलते सुबह के समय नौकरीपेशा लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों की गति धीमी रही, यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। रेलवे ट्रैक पर भी कोहरे का असर दिखा। कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चलीं। वहीं कड़ाके की सर्दी में लोगों की कंपकंपी छूटती दिखाई दी। शीतलहर ने ठंड को और बढ़ाया। अगले कुछ दिनों तक कोहरे का असर बने रहने की संभावना है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.