मुंगेर, मार्च 12 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान में घने बादल छाए रहे। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश होती है तो फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों के अनुसार इस समय आम के बागानों में मंजर आकार लेने की स्थिति में है। किसान रवि राज, राजेश सिंह,राम भगत सिंह ने बताया कि अगर इस समय बारिश होती है तो आम की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। बारिश होने पर मंजर गिरने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इधर रबी की फसल भी खेतों में पकने के कगार पर है। सरसों में दाना आ चुका है और गेहूं की फसल भी तैयार होने वाली है। ऐसे में बारिश होने से इन फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा टमाटर समेत कई सब्जियों की फसल पर भी असर पड...