सहारनपुर, दिसम्बर 25 -- गुरुवार को कोहरे से तो कुछ राहत मिली, लेकिन शीतलहर ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। आसमान में घने बादल छाए रहे और दिनभर शीतलहर ने ठंड में इजाफा किया। पूरे दिन सूरज की किरणें दिखाई नहीं दीं, जिससे आमजन को धूप का इंतजार करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे पहले कोहरे के कारण मौसम ठंडा था, लेकिन जैसे ही कोहरा हटा, शीतलहर ने अपना असर दिखाया। ठंडी हवाओं के कारण बाहर कामकाजी लोग और स्कूलों के बच्चे खासे परेशान दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। तापमान में गिरावट और शीतलहर के कारण आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना है। चिकित्सकों ने शीतलहर से बचने के लिए ग...