फतेहपुर, अप्रैल 29 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी से लोगों को बुधवार को भी दोपहर तक राहत नहीं मिली। तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रकोप बना रहा। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले, जो दोपहर तक और अधिक प्रचंड हो गए। हालांकि, अपरान्ह तीन बजे के बाद धूल भरी आंधी चलने और बूंदाबांदी होने के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकी। दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह नौ बजे के बाद ही धूप में तपिश बढ़ने लगी थी। दोपहर होते-होते हालात ऐसे हो गए कि सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो गया। राहगीर छांव की तलाश में इधर-उधर रुकते नजर आए। दोपहर के समय बाजारों में चहल-पहल सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। जूस और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। हालांकि तीन बजे के बाद आंधी और हल्की बारिश होने के बाद से गर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.