बहराइच, अप्रैल 3 -- बहराइच,संवाददाता। तराई में शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। पुरवा हवाएं चलने से किसान परेशान रहे। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल कटाई व मड़ाई में किसान परिजनों संग जुटे रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम खराब रहने की संभावना जता रहा है। बदले मौसम के मिजाज के बावजूद भी दिन व रात के तापमान में किसी प्रकार की गिरावट दर्ज नहीं की गई है। जिले में बड़े पैमाने पर किसानों के खेतों में गेहूं की पकी फसल लगी हुई है। कृषि विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 3.28 लाख हेक्टेअर में इस बार गेहूं की खेती हुई है। 90 फीसद फसल कटाई के मुहाने पर पहुंच गई है। ऐसे में मौसम बिगड़ा और बारिश संग हवाएं चली तो फसलें पूरी तरह से चौपट हो जाएंगी। इसका सीधा असर किसानों की आर्थिकी पर पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्र बताते हैं कि इ...