पाकुड़, मार्च 11 -- महेशपुर, एक संवाददाता। 11 मार्च से 14 मार्च तक मौसम में बदलाव के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार महेशपुर प्रखंड में बुधवार दोपहर बाद से एकाएक आसमान में घने बादल छाए रहे। साथ ही थोड़ी ही देर बाद से हल्की बूंदा-बांदी शुरू हो गई। हालांकि इस हल्की बूंदा-बांदी का कोई खास असर कृषि कार्य तथा खेत में लगी फसलों पर नहीं पड़ेगा। पर अगले दो दिन का मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर स्थानीय लोगों में विशेष कर किसानों के बीच थोड़ी चिंता व्याप्त है। मौसम में बदलाव होने से छोटे-छोटे बच्चों तथा बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...