श्रावस्ती, अप्रैल 30 -- श्रावस्ती,संवाददाता। मौसम ने करवट बदल ली है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। गुरुवार को दोपहर में तेज धूप रही। लेकिन शाम को बादल छा गए। अधिकतम तापमान में सात डिग्री और न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। अप्रैल महीने में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से जन जीवन बेहाल हो रहा था। लेकिन बुधवार से मौसम बदल गया। दिन में तेज धूप रही। लेकिन शाम को आसमान में घने बादल छा गए। रात में छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान गिर गया। यह भी पढ़ें- चार मिमी बारिश ने गिराया 9.4 डिग्री पारा, गर्मी से मिली राहत वहीं गुरुवार सुबह से ही तेज पुरवा हवा चलती रही। दोपहर में तेज धूप जरूर रही। लेकिन शाम को आसमान में बादल छा गए और तापमान भी गिर गया। सोमवार को जहां तापमान ...