प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज में लगातार दूसरे दिन भीषण गर्मी की तपिश से जनमानस को राहत मिली। सुबह से ही धूप निकली लेकिन दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिसकी वजह से धूप का असर कम दिखाई दिया तो देर शाम मध्यम गति की हवा चलने से मौसम में हल्का सा ठंडापन भी महसूस किया गया। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेंदार हवाओं के चलने के साथ ही बिजली गिरने व बारिश होने की संभावना जताई है।शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दशमलव दो मामूली गिरावट दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया जो 11 जून की तुलना में 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- किसानों को अब मानसून का इंतजार, जून के अंतिम सप्ताह तक हो सकता है सक्रिय इसकी वजह यही रही कि दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और ...