मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। इस दौरान आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। कहीं-कहीं तेज बारिश, तो कहीं बूंदाबांदी के बीच ओले गिरे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। रविवार दोपहर दो बजे के बाद से मौसम में सुधार की संभावना है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से सक्रिय है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में दो दिनों तक तेजी से कमी आ सकती है। इस दौरान तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 17 से 18 डिग्री से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.