आसमान में छाए घने बादल, बूंदाबांदी से मौसम में घुली ठंडक
अमरोहा, अप्रैल 8 -- अमरोहा/गजरौला, हिटी। मंगलवार सुबह से जिलेभर के आसमान में घने बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक घुल गई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम में हल्की बारिश भी हुई। बूंदाबांदी-बारिश से गेहूं व आम उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार दिनभर आसमान में छाए घने बादलों के बीच रूक-रूक कर बूंदाबांदी होती रही। दिनभर धूप नहीं निकल सकी। माौसम में ठंडक घुली रही। शाम में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश से गेहूं व आम की फसल को नुकसान पहुंचने की बात किसानों ने कही है। गौरतलब है कि गेहूं की फसल पककर तैयार है। ऐसे में बारिश होने से फसल नष्ट होने की आशंका रहेगी। वहीं जिले का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में छाए बादलों के बीच बारिश के आसार लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.