अमरोहा, अप्रैल 29 -- पश्चिमी विक्षोभ के चलते जिले में मौसम ने करवट बदली है। मंगलवार रात से जिले में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बुधवार सुबह भी आसमान में घने बादल छाए रहे। अधिक्तम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 35 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में गरज-चमक संग आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल गर्मी से आमजन को कुछ राहत मिली है, मौसम सुहावना बना है। उत्तर भारत के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका सीधा असर अब मैदानी इलाकों पर दिखने लगा है। जिले में बुधवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी रही। यह भी पढ़ें- अमरोहा में छाए घने बादल, बूंदाबांदी संग तेज हवा ने तपती गर्मी से दिलाई राहत मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के भीतर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया। जिला कृषि अधिकारी मन...