आसमान में खिली चटख धूप के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट
अमरोहा, मई 30 -- अमरोहा, संवाददाता। गुरुवार की शाम से जिले के मौसम में अचानक बदलाव आया है। तेज पुरवाई हवा चलने से अधिकतम तापमान में छह व न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह के समय गर्मी से राहत मिली लेकिन दोपहर के समय खिली चटख धूप ने आबादी का पसीना निकाल दिया। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 15 दिनों से जिले में पड़ रही भीषण गर्मी व लू से शनिवार को लोगों को मामूली राहत मिली है। हवा का रुख पछुवा से पुरवाई होने पर गर्म हवा नहीं चली। यह भी पढ़ें- रात में आंधी के साथ बूंदाबांदी, भीषण गर्मी से मिली राहत गुरुवार शाम से ही मौसम में बदलाव देखा गया। रातभर तेज हवा चलती रही। शुक्रवार सुबह भी तेज हवा के बीच हुई। आसमान में बादल भी उमड़ते रहे। मौसम में बदलाव से तापमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.