संभल, अप्रैल 5 -- संभल। संभल में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदल ली। आसमान में काले बादल छा गए, ठंडी हवाएं चलने लगीं और बिजली चमकने से माहौल कुछ देर के लिए बदला-बदला नजर आया। हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को और भी रोमांचक बना दिया। हालांकि, यह मिजाज ज्यादा देर तक नहीं टिका और कुछ ही समय बाद बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई। इस अचानक बदलाव ने जहां आम लोगों को राहत दी, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के इस अनिश्चित रुख से फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी है, जिससे किसान परेशान नजर आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.