शामली, जून 11 -- दिन पर दिन तापमान बढ़ने से आसमान से आग बरस रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो अब तक सबसे अधिक तापमान रहा। इन सबके साथ ही शहर में नौ कुआ रोड पर क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन को ठीक करने के लिए 11 बजे से शाम छह बजे तक शहर की आपूर्ति बंद होने से हाहाकार मच गया। शाम को छह बजे ही पेयजल सुचारू हो सकी। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। पेयजलापूर्ति बंद होने से कई स्थानों पर ठंडा मीठा शर्बत की छबीले लगाने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को दिन निकलते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह से ही गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल रहा। जैसे जैसे दिन बढ़ता गया वैसे ही तापमान भी बढ़ता गया। 11 बजे शहर के मुख्य मार्ग एवं बाजारों में सन्नाटा सा पसर गया था। अधिकतम तापमान 44 डिग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.