आसमानी बिजली की चपेट में आया किशोर की मौत, सड़क जाम
नवादा, मार्च 29 -- वारिसलीगंज, निसं। आर्मी की बहाली को लेकर दौड़ लगा फील्ड से घर लौट रहे एक 17 वर्षीय किशोर की आसमानी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहिउद्दीनपुर पंचायत के बल्लोपुर ग्रामीण सर्जन महतो के पुत्र कौशल कुमार के रूप में हुई। आसपास के लोग उसे वारिसलीगंज सीएचसी ले गए, जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया गया। घटना शनिवार की सुबह 6:30 बजे सरकटी मोड़ के आसपास बाघी बरडीहा-बरबीघा एसएच 83 सड़क पर घटित हुई। कौशल की मौत की सूचना बाद बल्लोपुर गांव के दर्जनों युवा गांव के समीप सड़क पर शव को रखकर आवागमन अवरुद्ध करते हुए उचित मुआवजा की मांग की। करीब एक घंटा जाम रहने की सूचना पर पहुंचे बीडीओ अमित कुमार ने समझा बुझा कर जाम हटवाते हुए पीड़ित पिता को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हज़ार रुपये का चेक दिया। बाद में स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.