हजारीबाग, मई 7 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। गोरहर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ासिंगा निवासी विजय साव शादी समारोह को लेकर दुर्गा मंडप में देवपूजन के लिए परिवार और परिजन के साथ गया। जहां मौसम ने अचानक करवट लिया और मायूसी में बदल गया। हुआ यूं कि दोपहर में आसमानी बिजली गरज और तड़का के चटकन से उनकी बेटी और छोटी बहू बेहोश हो गई। पूर्व मुखिया के पति अर्जुन राणा तत्काल अपनी गाड़ी से बरकट्ठा हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गए। जहां बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर रेफर किया गया है। महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं विजय साव की बेटी को होश आ गया है। यह भी पढ़ें- मौसम बदलने से संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...