बांदा, अगस्त 3 -- बांदा। हिंदी भवन के महादेवी वर्मा कक्ष, नरेश मेहता हाल भोपाल में आकार लिटरेरी एन्ड कल्चरल सोसाइटी द्वारा संतोष श्रीवास्तव जी की उर्दू में अनूदित पुस्तक "आसमानी आँखों का मौसम" कथा संग्रह (अनुवादक डॉ. सबीहा रहमानी बांदा) का विमोचन हुआ। आसमानी आंखों का मौसम की अनुवादक चिराग फाउंडेशन की प्रणेता, वरिष्ठ लेखिका एवं समाजसेविका डॉक्टर सबीहा रहमानी बांदा से खास तौर पर इसी अवसर के लिए पधारी थीं । उनको अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्रेयी मंच एवं आकार लिटरेरी एन्ड कल्चरल सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष इकबाल मसूद साहब एवं मुज़फ्फर इक़बाल सिद्दीकी वरिष्ठ साहित्यकार व पूरी आकार टीम के द्वारा शॉल एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया । यह भी पढ़ें- शहर की चार विभूतियों को ऑनलाइन मिला प्रेमचन्द्र अन्तरराष्ट्रीय सम्मान मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्...