जमशेदपुर, मार्च 6 -- कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 बस्ती के निवासियों ने गुरुवार रात थाने का घेराव कर दिया। करीब 50 लोगों ने थाना परिसर में धरना देकर अपनी परेशानियां रखीं। उनका आरोप है कि बस्ती के कुछ असामाजिक तत्वों के कारण उनका जीवन दूभर हो गया है। लगातार शिकायत के बावजूद पुलिस से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। बस्तीवासियों ने बताया कि रामजनमनगर निवासी अजय रजक और उसका साथी पंकज आए दिन इलाके में दहशत फैलाते हैं। दोनों पर लोगों को धमकाने, गाली-गलौज करने और मारपीट करने के आरोप हैं। इनकी हरकतों से पूरा इलाका भय के साये में जी रहा है। गुरुवार शाम को अजय रजक अपने कुछ साथियों के साथ बस्ती की एक महिला के घर में जबरन घुस गया। आरोप है कि उसने घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। इस दौरान महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.