रुडकी, मार्च 19 -- रुड़की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आसफनगर में गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं की अलख जगाते हुए एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन के नेतृत्व में आयोजित यह इस श्रृंखला का 10वां शिविर था। जिसमें भारी संख्या में स्थानीय निवासियों ने पहुंचकर लाभ उठाया। शिविर में चिकित्सा जगत के विभिन्न विशेषज्ञों की टीम मौजूद रही, जिसमें मुख्य रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र जांच टीम, फिजियोथैरिपी आदि शामिल है। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को केवल परामर्श ही नहीं, बल्कि निशुल्क दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए। इंजीनियर चैरब जैन ने कहा कि यह मुहिम केवल आज तक सीमित नहीं है। इससे पहले आयोजित किए गए नौ शिविरों के माध्यम से क्षेत्र के करीब 8,500 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.