महाराजगंज, फरवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आजाद समाज पार्टी कांशीराम और भीम आर्मी का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिला और यूजीसी चेयरमैन को संबोधित मांगग पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने बताया है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाला विनियम 2026 सरल और प्रभावी है। इस विनियम का उद्देश्य उच्च शिक्षा में समानता को बढ़ावा देना और भेदभाव को रोकना है। इससे देश के कालेजों और विश्वविद्यालयों में निष्पक्ष, समावेशी और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बनाने में सहूलियत मिलेगी। संगठन नए विनियम का समर्थन करता है। प्रतिनिधिमंडल में आसपा जिलाध्यक्ष अखिलेश आजाद, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अंकित सिंह, एडवोकेट विश्वास कुमार, संजीव कुमार, सुमित पासवान, अमित, विशाल और विवेक सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.