अमरोहा, सितम्बर 25 -- अमरोहा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पदाधिकारियों ने गुरुवार को एससी-एसटी, ओबीसी, महिलाओं व अन्य वंचित वर्गों के सामाजिक न्याय, समान अवसर एवं उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना दिया। धरना-प्रदर्शन कर 24 सूत्रीय मांगों के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। संगठन जिलाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को कलक्ट्रेट पार्क में धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत का संविधान समानता व समान अवसर का अधिकार देता है। इसके बावजूद एससी-एसटी, ओबीसी, महिलाओं सहित अनेक वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन, न्याय पालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में उचित भागीदारी नहीं मिल पाई है। यह भी पढ़ें- सामाजिक न्याय और आरक्षण समेत 24 मांगों को लेकर प्रदर्शन मांग की कि आरक्षण का प्...