हापुड़, जुलाई 31 -- आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश कोर कमेटी की संस्तुति पर 45 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। इसमें हापुड़ विधानसभा सीट से पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र शिरीष को हापुड़ सदर विधानसभा सीट का प्रभारी नियुक्त किया है। आजाद समाज पार्टी काशीराम ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी की पहली लिस्ट जारी की, इसमें काफी लंबे समय से हापुड़ सदर सीट (सुरक्षित) से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शिरीष को प्रभारी नियुक्त किया है। वीरेन्द्र शिरीष के प्रभारी नियुक्त होते ही चर्चा होने लगी है कि पार्टी ने जिन लोगों को विधानसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त किया है, उन्हें ही ...