गंगापार, मई 30 -- भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को भूमि आवंटन और भूमि सुधार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सोमवार को करछना तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री व अधिवक्ता आईपी रामबृज ने किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अनुग्रह नारायण सिंह को सौंपा गया। प्रदर्शन में अम्बुज पाण्डेय, राजू राव, पवन कुमार, कौशलेश कुमार, फूलचंद्र, रामप्यारे, रामसेवक आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तहसील गेट पर सपाइयों से पुलिस की हुई नोकझोंक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...