विकासनगर, जून 7 -- आसन संरक्षण रिजर्व क्षेत्र के आसपास अवैध खनन और खनिज परिवहन पर चकराता वन प्रभाग ने सख्त रुख अपनाया है। चकराता वन प्रभाग की ओर कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग को बिना वैध अनुमति के खनन गतिविधियों को तत्काल बंद करने को कहा है। दरअसल, कालसी वन प्रभाग के अंतर्गत जारी किए खनन पट्टों की आड़ में आसन संरक्षण रिजर्व तक जमकर अवैध खनन किया जा रहा है। जबकि आसन संरक्षण रिजर्व के दस किमी दायरे में अवैध खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। प्रभागीय वनाधिकारी चकराता वन विभाग वैभव कुमार की ओर से जारी पत्र में प्रमुख वन संरक्षक के आदेश और उच्च न्यायालय के अंतरिम निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि संरक्षण रिजर्व के एक किलोमीटर क्षेत्र में खनन की अनुमति नहीं है।

खनन गतिविधियों के लिए अनुमति साथ ही 10 किलोमीटर के दायरे में किसी भी खनन ...