लातेहार, मई 11 -- बेतला प्रतिनिधि। बढ़ते गर्मी और जलस्रोतों के सूखने की आशंका के मद्देनजर पीटीआर प्रबंधन ने पार्क में विभागीय टैंकर से जलापूर्ति शुरू कर दी है। इस संबंध में रेंजर उमेश कुमार दूबे ने बताया कि आए दिन तापमान बढ़ रहा है, जिससे पार्क में प्राकृतिक जलस्रोतों का जलस्तर काफी तेजी से घट रहा है। कई छोटे तालाब,नाले और जलकुंड सूखने के कगार पर हैं। ऐसे में आसन्न जलसंकट को लेकर वन्यजीवों को राहत देने के लिए प्रबंधन ने विभागीय टैंकर से पार्क के कृत्रिम जल कुंडों (वाटर टबों) में जलापूर्ति शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जंगली जानवरों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- बाबूगंज में सूखे अमृत सरोवर, प्यास से बेहाल पशु-पक्षी इसके लिए वनकर्मियों की खास टीम गठित की गई है जो कि नियमित रूप से सभी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.