कानपुर, मई 31 -- कानपुर। रतनपुर में एचवी कराटे एंड वेलनेस हब में रविवार को टेक्निकल सेमिनार और बेल्ट परीक्षा हुई, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में आसना को ब्लैक बेल्ट मिली। सिहान विजय कुमार ने बताया कि बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में खिलाड़ियों की पिछली परफॉर्मेंस को भी ध्यान में रखा गया। सभी सफल बच्चों को बेल्ट, पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। वहीं एकेडमी की डायरेक्टर हेमलता और मुख्य कोच वीशी विजय कुमार ने बताया कि उन्नति, साक्षी, श्रुति, मितेश, आयुष को येलो बेल्ट, काव्या, श्रुति, श्रष्टिका और उत्कर्ष को ऑरेंज बेल्ट, यश, रिधिमा और श्वेता को ग्रीन बेल्ट मिली। यह भी पढ़ें- आसना को मिली ब्लैक बेल्ट, खिलाड़ियों को दी जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...