जमशेदपुर, जून 17 -- जमशेदपुर। आसनसोल मेमू ट्रेन 20 जून शनिवार को टाटानगर नहीं आकर आद्रा से अपडाउन करेगी। आद्रा में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। 17 जून बुधवार को भी आसनसोल मेमू ट्रेन टाटानगर नहीं आई थी। इससे कोल्हान व पश्चिम बंगाल के डेढ़ दर्जन से ज्यादा छोटे स्टेशनों के ग्रामीण यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हुई। आद्रा लाइन ब्लॉक को लेकर खड़गपुर, भोजुडीह व चंद्रपुरा समेत अन्य मार्ग की भी लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- चाकुलिया-टाटा मेमू 21 को रद्द, 17 को नहीं आएगी आसनसोल मेमू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...