कोडरमा, फरवरी 15 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन में अवैध रूप से ले जाई जा रही 305 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की है। यह कार्रवाई शनिवार को पैसेंजर में गझंडी-गुरपा रेलखंड के बीच की गई। आरपीएफ टीम प्रतिबंधित सामानों की जांच कर रही थी। इसी दौरान जब ट्रेन नाथगंज ब्लॉक हाल्ट के आसपास पहुंची, तो कोच में अलग-अलग सीटों के नीचे एक जूट का बोरा, 12 प्लास्टिक के बोरे तथा सात प्लास्टिक के झोले संदिग्ध अवस्था में रखे हुए मिले। सीट के नीचे रखे बोरे से शराब की गंध आ रही थी। मौके पर आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उक्त सामान पर अपना दावा नहीं किया। संदेह के आधार पर सभी बोरों और झोलों को खोलकर जांच की गई। जांच में पांच-पांच लीटर के कुल 61 प्लास्टिक पाउच में भरी हुई कुल 305 लीटर देसी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.