कोडरमा, फरवरी 23 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन में आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोडरमा से पहाड़पुर स्टेशन के बीच चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान की गई। आरपीएफ की टीम जब दिलवा स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या चार पर जांच कर रही थी, तभी एक व्यक्ति भारी बोरा और झोला के साथ खड़ा दिखा। ट्रेन रुकते ही वह वर्दीधारी जवानों को देखकर बोरा और झोला छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह के आधार पर आरपीएफ जवानों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम विपिन कुमार (पिता स्व. संटु यादव), निवासी मानपुर वार्ड नंबर 50, थाना मुफस्सिल, जिला गया (बिहार) बताया। उसने स्वीकार किया कि बोरा और झोला में देशी महुआ शराब है, जिसे वह झारखंड से बिहार के गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.