वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी। आसनसोल मेमू ट्रेन में एक उचक्का महिला यात्री का पर्स छीनकर भाग निकला। गत 20 फरवरी व्यासनगर स्टेशन के पास हुई इस वारदात के सम्बंध में मिर्जापुर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसे घटना परिक्षेत्र कैंट जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया। आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया निवासी अंशु देवी की तहरीर के मुताबिक वह पति और बच्चों के साथ विंध्याचल दर्शन करने जा रही थी। व्यासनगर स्टेशन के पास एक उचक्का उनका पर्स लेकर ट्रेन से कूद गया। इसमें कान की बाली, एटीएम कार्ड और 45 हजार रुपए नकदी रखे थे। इसी तरह कैंट स्टेशन पर 14 फ़रवरी को मथुरा के कोतवाली रोड निवासी विवेक चतुर्वेदी का मोबाइल (आईफोन) चोरी हो गया। विवेक प्लेटफार्म नम्बर-6 पर पटना-कोटा एक्सप्रेस के बी-5 कोच में सवार हो रहे थे तभी घटना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...