देवघर, अप्रैल 5 -- जसीडीह। आसनसोल मंडल में रविवार को व्यापक ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए लिए गए मेगा ब्लॉक का रेल परिचालन पर बड़ा असर देखने को मिला। 5 अप्रैल 2026 रविवार को मंडल के कई महत्वपूर्ण रेलखंडों में डी-स्ट्रेसिंग और मेंटेनेंस कार्य किए गए। जिसके चलते 28 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे के अनुसार जोरामो-मधुपुर, मधुपुर-नवापत्रा, जसीडीह-तुलसीटांड़, लहाबोन-सिमुलतला, जसीडीह-देवघर, बासुकीनाथ-दुमका, सीतारामपुर-बराचक, अंडाल-ईस्ट आउटर केबिन, दुर्गापुर-राजबांध, पराज-गलसी, मानकर-पानागढ़, रानीगंज-निमचा, आसनसोल ईस्ट-आसनसोल, बराचक-सीतारामपुर, चिनपाई-सिउड़ी तथा उखड़ा-काजोराग्राम सेक्शन में ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के कारण 63561 आसनसोल-जसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.