धनबाद, सितम्बर 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। सीतारामपुर-प्रधानखंता रेलखंड के बीच मुगमा-कालूबथान स्टेशन के बीच ऑटो सिग्नलिंग कार्य के मद्देनजर 15 व 16 ट्रेनों के आवागन में बदलाव किया जा रहा है। 13545 आसनसोल-गया मेमू एक्सप्रेस, 13546 गया-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस, 63555 आसनसोल-बरकाकाना मेमू और 63556 बरकाकाना-आसनसोल मेमू 15 और 16 सितंबर को रद्द रहेगी। इसी तरह 13503 वर्दमान-हटिया मेमू 13504 हटिया-वर्दमान मेमू 15 और 16 सितंबर को आसनसोल स्टेशन तक ही आएगी और वहीं से लौट जाएगी। 15 सितंबर को 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस दरभंगा से 90 मिनट और 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी पटना से 75 मिनट की देरी से रवाना होगी। यह भी पढ़ें- रोलिंग ब्लॉक से 20 सितंबर तक कई मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...