जमशेदपुर, अगस्त 12 -- जमशेदपुर। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण आसनसोल-टाटानगर मेमू ट्रेन 16 अगस्त को रद्द होगी जबकि, टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू ट्रेन का परिचालन गुरुवार 13 अगस्त को रद्द रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। इससे आसनसोल और टाटानगर से चलने वाली दो मेमू ट्रेनें भी 16 अगस्त तक दिन बदलकर अपडाउन में दोनों ओर से आद्रा तक चलेगी। रेलवे के निर्णय से सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। बताया जाता है कि, चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण 17 नवंबर तक टाटानगर, हावड़ा व बिहार मार्ग की ट्रेनों को दिन बदलकर रद्द किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...