आसनसोल-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 16 से
गोरखपुर, सितम्बर 21 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल का संचलन सात फेरों में किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। 03527 आसनसोल-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को आसनसोल से दोपहर 1.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन देर रात 3.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 03528 गोरखपुर-आसनसोल साप्ताहिक पूजा स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह 06.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 8.45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- अमृतसर-कोलकाता वाया गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 7 अक्तूबर से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.