आदित्यपुर, मार्च 19 -- चांडिल। चांडिल के आसनबनी स्थित एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सरहुल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं, प्रकृति के प्रति आस्था और सामूहिक जीवन मूल्यों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ सरना पूजा से की गई। जिसमें प्रकृति, विशेष रूप से साल वृक्ष की पूजा-अर्चना कर पर्यावरण संरक्षण और जीवन के संतुलन का संदेश दिया गया। मौके पर विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नृत्य, नाटक एवं भक्ति कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे छात्र-छात्राओं ने सरहुल के लोक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर संस्थान के...