धनबाद, जून 22 -- धनबाद। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में योग दिवस उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया गया। आयोजन का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित योग सत्र में प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों ने उन्नत योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर अपनी एकाग्रता और अनुशासन का परिचय दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने की कला है। यह भी पढ़ें- झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में योगाभ्यास यह भी पढ़ें- तथागत में योग दिवस का आयोजन यह भी पढ़ें- डीएवी प्लस टू उच्च विद्यालय में मनाया गया योग दिवस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...