आदित्यपुर, मार्च 26 -- गम्हरिया,संवाददाता। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र को राजनगर समेत 50 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली खरकाई नदी पर गत 10 वर्ष पूर्व बने आसंगी पुल के चिरलंबित पहुंच पथ निर्माण के लिए ग्रामीण रैयती जमीन देने के लिए तैयार हो गया है। इस मामले को लेकर करीब एक दर्जन रैयतदार शीघ्र ही डीसी से मिलकर पहुंच पथ निर्माण को लेकर भू-अर्जन की मांग करेंगे। बताया गया कि इस पहुंच पथ के निर्माण के लिए सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया था। इस पहुंच पथ के बनने से औद्योगिक क्षेत्र का ओडिशा से सीधा संपर्क हो जाएगा। इस संदर्भ में आसंगी के ग्रामीण सह झामुमो आदित्यपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान एवं झामुमो जिला संगठन सचिव अमृत महतो ने संयुक्त रूप से बताया कि पहुंच पथ निर्माण को लेकर लग...