जमशेदपुर, अगस्त 6 -- आदित्यपुर के आसंगी चेकडैम में डूबे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र मीर तनवीर हसन का शव गुरुवार सुबह सोनारी के दोमुहानी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी तनवीर रविवार को दोस्तों के साथ खरकाई नदी स्थित चेकडैम में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में डूब गए। घटना के बाद पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ और गोताखोरों ने लगातार चार दिनों तक सर्च अभियान चलाया। गुरुवार सुबह शव मिलने के बाद परिजनों और एनआईटी के छात्रों का इंतजार समाप्त हुआ, लेकिन पूरे संस्थान में शोक की लहर फैल गई। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: डैम में डूबे एनआईटी के छात्र का तीसरे दिन भी नहीं चला पता पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सह...