नई दिल्ली, जुलाई 13 -- Amavasya upay dhan labh ke liye upay, आषाढ़ अमावस्या उपाय : हर महीने अमावस्या आती है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। इस साल जुलाई के महीने में आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। आषाढ़ अमावस्या के दिन कई उपाय किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि आषाढ़ अमावस्या के दिन किए गए कुछ उपायों से शनि, राहु और केतु जैसे ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम कर सकते हैं। यही नहीं आषाढ़ अमावस्या के दिन कुछ उपाय धन की देवी को प्रसन्न करने में भी मदद कर सकते हैं। इस दिन पितृ दोष दूर करने के लिए भी कुछ उपाय किए जाते हैं। ऐसे में इस खास दिन पर आइए जानते हैं कुछ खास उपाय, जो आपकी लाइफ की प्रॉब्लम्स को दूर कर सकते हैं।कब है आषाढ़ अमावस्या? हिंदू पंचांग के अनुसार, उदया तिथि में आषाढ़ अमावस्या का व्रत, पूजन, स्नान, दान और उपाय 14 जुलाई 2026 के दिन क...