कौशाम्बी, जुलाई 7 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में आयोजित ऐतिहासिक पांच दिवसीय आषाढ़ मेले में सप्तमी तिथि पर मंगलवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के तीन बजे से ही हजारों श्रद्धालु धाम क्षेत्र के कुबरी, कालेश्वर व हनुमान घाट पर पहुंचकर मां गंगा के पावन जल में पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर ब्राह्मणों एवं जरूरतमंदों को दान दिया। इसके बाद हाथों में ध्वज, निशान और पालना लेकर जयकारों के बीच श्रद्धालु मां शीतला मंदिर पहुंचे।

मंदिर परिसर में पूजा मंदिर परिसर पहुंचकर घंटों कतार में इंतजार करने के बाद श्रद्धालुओं ने मां के गर्भगृह में पहुंचकर विधि-विधान से माता शीतला की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं कुशलता की कामना की। मनौती पूरी होने पर कई श्रद्धालु गंगा घाट से मंदिर तक जमीन में लेटकर दंडवत...