मेरठ, जून 16 -- शहर के गुरुद्वारों में सोमवार को आषाढ़ माह की संक्रांति मनाई गई। गुरुद्वारों में गुरुवाणी पाठ, शब्द कीर्तन, प्रवचन और गुरु के लंगर का आयोजन किया गया। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा थापर नगर में गुरुवाणी पाठ और गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कराया गया। अखंड कीर्तनी जत्थे ने प्रभु जीओ तूं मेरो साहिब सुखदाता शब्द का गायन कर संगत को निहाल किया। हजूरी रागी जत्था प्रीतम सिंह ने हरि जुग जुग भक्त उपाया पैज रखदा आया रामराजे शब्दों का गायन किया। लुधियाना से आए कीर्तनी जत्था जीवन सिंह और सुखदेव सिंह ने आषाढ़ तपदा तिस लगे हरि नाडु न जिना पासि, आषाढ़ भला सूरज गगन तपै गुरुवाणी शब्दों का कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया।ग्रंथी ज्ञानी चरनप्रीत सिंह ने कहा कि आषाढ़ का महीना उन लोगों को तपता हुआ प्रतीत होता है जिनके हृदय में हरि वाहिगुरु का नाम नहीं बसता...