आषाढ़ त्रयोदशी पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने की महादेव शिव की पूजा
लातेहार, जुलाई 12 -- बेतला, प्रतिनिधि। आषाढ़ त्रयोदशी पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने रविवार को भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में सुख- समृद्धि और परिवार की मंगल कामना की। इसदिन सुबह से ही शिवालयों में रुद्राभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मौके पर भक्तों ने गंगाजल, दूध,दही,शहद,बेलपत्र,धतूरा, भांग,फूल-फल अर्पित कर महादेव शिव का रुद्राभिषेक किया।वहीं कुछ मंदिरों में शिव चालिस व रुद्राष्टक पाठ और भजन-संकीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान पुजारी उपेंद्र मिश्र,उमेश मिश्र यशवंत पाठक, श्यामनाथ पाठक,सुरेंद्र पाठक आदि ने भक्तों को रवि प्रदोष व्रत की बहुत ही मार्मिक और रोचक कथा सुनाई। पुजारियों ने कहा कि आषाढ़ त्रयोदशी को महादेव शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन खुशहाल होता है। यह भी पढ़ें- मासिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.