लखनऊ, नवम्बर 9 -- अभिव्यक्ति कल्चरल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मोहन राकेश कृत नाटक आषाढ़ का एक दिन नाटक का मंचन 11 नवम्बर को किया जाएगा। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे जी महराज प्रेक्षागृह में मंचित होने वाले नाटक का निर्देशन केके अग्रवाल कर रहे हैं। अभिव्यक्ति संस्था के उपाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि मोहन राकेश द्वारा 1958 में लिखे आषाढ़ का एक दिन को हिन्दी नाट्य साहित्य की आधुनिक चेतना का उद्घोषक माना जाता है। महाकवि कालीदास के जीवन को आधार बनाकर लिखा गया यह नाटक एक कलाकार के जीवन की निजी भावनाओं और सामाजिक दायित्वों के बीच उठने वाले गहन संघर्ष को कलात्मक रूपांतरण हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि नाट्य मंचन पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी और फिल्म कलाकार डा. अनिल रस्तोगी होंगे। नाटक की रिहर्सल प्रतिदिन चल रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.