कौशाम्बी, जुलाई 14 -- आषाढ़ अमावस्या के पावन अवसर पर मंगलवार को शक्तिपीठ कड़ा धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालुओं ने मां गंगा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद घाट पर दान दक्षिणा कर श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मां शीतला के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने मां को नारियल, चुनरी, फूल-माला अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना किया। मंगलवार की भोर कड़ाधाम के कुबरी, हनुमान, कालेश्वर आदि घाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा के पावन जल में स्नान करने के बाद भक्त जयकारा लगाते हुए मां शीतला दरबार पहुंचे और प्रसाद चढ़ाते हुए माथा टेका। यह भी पढ़ें- अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी गंगा घाट के पुरोहित प्रमोद पांडेय ने बताया कि आषाढ़ अमावस्या पर गंगा स्नान कर दान एवं...