भागलपुर, अक्टूबर 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर के कृषि कॉलेज से जुड़े सांतवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों का प्रदर्शन 31 घंटे बाद मंगलवार को समाप्त हो गया। प्रदर्शनकारियों ने विवि प्रशासन के आश्वासन से संतुष्ट होने के बाद मुख्य गेट का ताला खोला और धरना समाप्त किया। वे लोग शैक्षणिक परिभ्रमण पर ले जाने की मांग को लेकर सोमवार की सुबह 8.00 बजे से विवि के मुख्य गेट में ताला बंद कर धरने पर बैठ गए थे। मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांगों को सोमवार को ही विभाग को मेल के माध्यम से भेज दिया था। वहां से आगे की प्रक्रिया की बात विवि से कही गई थी। मंगलवार को भी जब विद्यार्थियों ने प्रदर्शन जारी रखा तो फिर से विवि प्रशासन की तरफ से अधिकारियों ने कई बार विद्यार्थियों को समझा...