मुरादाबाद, सितम्बर 12 -- बिलारी। उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की उपसमिति सभापति मोहम्मद फहीम इरफान के नेतृत्व में शनिवार को टीम मुरादाबाद पहुंची। समिति ने अध्ययन भ्रमण के साथ विभिन्न विभागों से जुड़े आश्वासन प्रकरणों की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन ग्रामीण के कार्यों की चेकिंग कराने को बनेगी टीम आश्वासन प्रकरणों की समीक्षा समिति ने सबसे पहले सीएल गुप्ता फर्म का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद टीम अकबर ब्रास फर्म पहुंची। निरीक्षण के क्रम में समिति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुंढ़ापांडे का भी जायजा लिया, जहां कई अनियमितताएं सामने आईं।सीएचसी में अनियमितताएं समिति को सीएचसी में एक सेवानिवृत्त वार्ड बॉय द्वारा मरीजों का इलाज करते हुए पाया गया। इसके अलावा इंडेंट रजिस्टर भी अधूरे मिले। समिति ने यह भी पाया ...