उरई, मई 15 -- उरई। संवाददाता रैन बसेरे की निविदा प्रक्रिया, भुगतान समेत छह सूत्री मांगों को लेकर नगर पालिका में कई दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। गुरुवार को पालिका पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को सभासदों ने ज्ञापन देकर जालौन एसडीएम रिंकू सिंह राही से पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग उठाई। सभासदों ने कहा कि अगर तीन दिनों के भीतर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह फिर आंदोलन शुरू होगा।छह सूत्री मांगों की सूचनाएं न दिए जाने से खफा होकर नगर पालिका सभासद क्रमिक अनशन पर बैठ गए। इसी क्रम में शुक्रवार को पालिका परिसर में सभासदों का क्रमिक अनशन उस समय स्थगित हो गया, जब सिटी मजिस्ट्रेट नगर पालिका पहुंचे और सभासदों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। यह भी पढ़ें- सामान्य बोर्ड व सशक्त समिति की बैठक नहीं होने पर विवाद गहराय...