बस्ती, मई 24 -- बस्ती, निज संवाददाता जनगणना डयूटी में अनियमिता के सवाल को लेकर शिक्षकों का धरना उप जिलाधिकारी कार्यालय हर्रैया के समक्ष दूसरे दिन धरना जारी रहा। शनिवार को तहसीलदार हर्रैंया और बीईओ ने आश्वासन दिया कि जितने भी आवेदन पत्र आये हैं उनका संशोधन शनिवार रात में करके ड्यूटी की सूची ग्रुप पर भेज दी जाएगी।यदि किसी का तब भी गड़बड़ी रहती है तो बीईओ उसका संशोधन करा देंगे। इसी शर्त के साथ धरना स्थगित किया गया। शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि धरना स्थल पर तहसीलदार हरैया अभय राज और बीईओ प्रभात श्रीवास्तव विजय आनंद आए और विस्तृत रूप से वार्ता हुआ। अध्यापकों ने जनगणना की किट लेने से इनकार कर दिया। क्योंकि उसमें नियुक्ति आदेश आईडी नजरी नक्शा सहित तमाम अभिलेख नहीं थे। शिक्षक व जिलाध्यक्ष ने तहसीलदार से कहा कि यदि गड़बड़ी ठीक नहीं ...